क्रियात्मक अनुसंधान Psychology Notes

क्रियात्मक अनुसंधान Psychology Notes

नमस्कार प्रिय पाठकों हम आपके लिए लेकर आए हैं आज का मनोविज्ञान का जो टॉपिक है वह है क्रियात्मक अनुसंधान Psychology Notes , क्रियात्मक अनुसंधान से काफी बार प्रश्न पूछे जाते हैं इसको एक बार पढ़ने से आपके साधारण थे एग्जाम में आने वाले प्रश्न आप आसानी से हल कर सकते हैं क्रियात्मक अनुसंधान से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदु निम्नलिखित हैं

Action research Psychology Notes क्रियात्मक अनुसंधान Psychology Notes

Action research (क्रियात्मक अनुसंधान)   :-

  • क्रियात्मक अनुसंधान कार्य करते-करते किया जाता है।
  • अमेरिका के औद्योगिक क्षेत्र में क्रियात्मक अनुसंधान की धारणा ने जन्म लिया और शिक्षा के क्षेत्र में इसे व्यवहृत करने का श्रेय सुविख्यात अमेरिकी शिक्षा शास्त्री स्टीफेन एम.कोरे को है।
  • क्रियात्मक अनुसंधान में विद्यालय की प्रतिदिन की समस्याओं का ही अध्ययन किया जाता है।
  • जिससे कि विद्यालय में सुधार हो सके।
  • अनुसंधानकर्ता कोई शोध – छात्र न होकर अध्यापक, प्रधानाचार्य, प्रबंधक अथवा निरीक्षक होता है।
  • क्रियात्मक अनुसंधान का विकास प्रजातंत्रात्मक शासन पद्धति की देन है।
  • क्रियात्मक अनुसंधान मौलिक अनुसंधान की अपेक्षा अधिक मनोवैज्ञानिक है।
  • क्रियात्मक अनुसंधान दैनिक कार्यविधि को प्रभावी बनाने में सहायता प्रदान करता है।

           उपयोगिता:-

  • विद्यालयों के अध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण व वस्तुनिष्ठ अभिवृत्ति का विकास करने के लिए क्रियात्मक अनुसंधान महत्वपूर्ण साधन है।
  • विद्यालयों की कार्यविधि/ कार्यशैली में सुधार लाने के लिए।
  • प्रजातांत्रिक आदर्शों की रक्षा के लिए।
  • वैज्ञानिक आविष्कारों के कारण उत्पन्न नई समस्याओं का समाधान के लिए।
  • विद्यालयों की प्रगतिशीलता के लिए।
  • यांत्रिकता एवं रूढ़िवादिता को समाप्त करने के लिए।
  • छात्रों की उपलब्धि का स्तर ऊँचा उठाने के लिए क्रियात्मक अनुसंधान एक उपयोगी एवं महत्वपूर्ण क्रिया है।
See also  शिक्षा मनोविज्ञान के सम्प्रदाय Community of Education Psychology

           उद्देश्य :-

  • क्रियात्मक अनुसंधान का सबसे प्रथम व मुख्य उद्देश्य शिक्षा में सम्पन्न होने वाली आए दिन की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करना है।
  • अनुसंधानकर्ताओं को कक्षा की समस्याओं के प्रति प्रेरित करने व सोचने के लिए अग्रसर करना।
  • अध्यापक के स्वभाव को वैज्ञानिक तथा प्रयोगात्मक बनाना।
  • क्रियात्मक अनुसंधान की सहायता से हम नई विधियों को शिक्षा में प्रयोग कर सकते हैं। प्रोजेक्ट विधि, किण्डरगार्टन विधि, मोंटेसरी पद्धति शिक्षा में क्रियात्मक अनुसंधान का ही परिणाम है।

उपरोक्त लेख में आपने क्रियात्मक अनुसंधान Psychology Notes के बारे में विस्तार से पढ़ा है|

Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top