परमाणु त्रिज्या व धात्विक त्रिज्या | Atomic Radius and Metallic Radius

Atomic Radius and Metallic Radius

इस पोस्ट में विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक परमाणु त्रिज्या व धात्विक त्रिज्या | Atomic Radius and Metallic Radius के बारे में जानकारी दी गयी है | परमाणु त्रिज्या व धात्विक त्रिज्या कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है | यह टॉपिक कक्षा 10th के साइंस के Chapter – 5तत्वों का आवर्त वर्गीकरणसे लिया गया है |

परमाणु त्रिज्या (Atomic Radius)

Defination of Atomic Radius – किसी परमाणु के नाभिक व संयोजी कोश के मध्य की दूरी को परमाणु त्रिज्या कहते हैं |

परंतु परमाणु त्रिज्या को प्रत्यक्ष रुप से नाभिक में इलेक्ट्रॉन के मध्य की दूरी से ज्ञात नहीं किया जा सकता |

इसे एकल बंध से बंधित दो अधात्विक परमाणु के नाभिको के मध्य की दूरी का आधा करके ज्ञात किया जाता है |

अर्थात

अधात्विक परमाणुओं की परमाणु त्रिज्या एकल बंध से बंधित दोनों परमाणुओं की अंतर नाभिकीय दूरी का आधा होती है |

Example –

क्लोरीन की परमाणु त्रिज्या निम्न प्रकार से ज्ञात की जाती है

क्लोरीन की परमाणु त्रिज्या = 198 PM

धात्विक त्रिज्या (Metallic Radius)

Defination of Metallic Radiusधात्विक क्रिस्टल में धात्विक बंध से बंधित धातु परमाणुओ के अंतर नाभिकीय दूरी का आधा, धात्विक त्रिज्या कहलाती है |

Example –

धातु की संरचना में दो निकटवर्ती कोपर (Cu) परमाणुओं के लिए अंतर नाभिकीय दूरी 256 PM होती है |तो कॉपर परमाणु की धात्विक त्रिज्या = 256/2 = 128 PM

Note – सामान्यत धात्विक त्रिज्या व सहसंयोजक त्रिज्या के स्थान पर परमाण्विक त्रिज्या का ही उपयोग करते हैं |

See also  ब्लॉकों के प्रचलित नाम | Nicknames of Blocks

FAQs

Question 1. परमाणु त्रिज्या किसे कहते हैं ?

Answer – किसी परमाणु के नाभिक व संयोजी कोश के मध्य की दूरी को परमाणु त्रिज्या कहते हैं |

Question 2. धात्विक त्रिज्या किसे कहते हैं ?

Answer – धात्विक क्रिस्टल में धात्विक बंध से बंधित धातु परमाणुओ के अंतर नाभिकीय दूरी का आधा, धात्विक त्रिज्या कहलाती है |

Question 3. क्लोरीन की परमाणु त्रिज्या कितनी होती है ?

Answer – 198 PM

Question 4. कॉपर परमाणु की परमाणु त्रिज्या कितनी होती है ?

Answer – 128 PM

Question 5. दो निकटवर्ती कोपर (Cu) परमाणुओं के बीच अंतर नाभिकीय दूरी कितनी होती है ?

Answer – अंतर नाभिकीय दूरी 256 PM

उपरोक्त पोस्ट में परमाणु त्रिज्या व धात्विक त्रिज्या | Atomic Radius and Metallic Radius के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी अध्यायों का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है | कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top