भौतिक व रसायनिक परिवर्तन | Physical and Chemical Changes

Physical and Chemical Changes

इस पोस्ट में विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक भौतिक व रसायनिक परिवर्तन | Physical and Chemical Changesके बारे में जानकारी दी गयी है | भौतिक व रसायनिक परिवर्तन कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाला महत्वपूर्ण टॉपिक है |

विज्ञान की परिभाषा (Definition of Science)

तथ्यों का क्रमबद्ध अध्ययन व प्रयोग द्वारा स्पष्ट ज्ञान को विज्ञान कहते हैं  अथवा सुविकसित ज्ञान को विज्ञान कहते हैं |

भौतिक परिवर्तन (Physical Changes)

Definition :- पदार्थों में होने वाला ऐसा परिवर्तन जिसमें पदार्थ के भौतिक गुण बदलते हैं पदार्थ के रासायनिक संगठन व रासायनिक गुणों में कोई परिवर्तन नहीं होता भौतिक परिवर्तन कहलाता है |

Properties of Physical Change (भौतिक परिवर्तन के गुण)

  • भौतिक परिवर्तन में पदार्थ के भौतिक गुण में परिवर्तन होता है जैसे ताप, दाब, अवस्था, रंग आदि में
  • Physical Change (भौतिक परिवर्तन) में रासायनिक गुण व रासायनिक संगठन में कोई परिवर्तन नहीं होता है |
  • यह परिवर्तन अस्थाई होता है |
  • यह भौतिक परिवर्तन उत्क्रमणीय प्रकृति का होता है |
  • उदाहरण
  1. बर्फ का जल में बदलना
  2. जल का वाष्प में बदलना
  3. शक्कर का जल में घुलना

रासायनिक परिवर्तन (Chemical Changes)

Definition :- पदार्थों में होने वाला ऐसा परिवर्तन जिसमें नया पदार्थ प्राप्त होता है जिसके रासायनिक गुण और रासायनिक संगठन मूल पदार्थ से बिल्कुल भिन्न होते हैं रासायनिक परिवर्तन कहलाता है |

Properties of Chemical Change (रासायनिक परिवर्तन के गुण)

  • रासायनिक परिवर्तन में पदार्थ के रासायनिक गुण व रासायनिक संगठन में परिवर्तन होता है |
  • Chemical Change (रासायनिक परिवर्तन) में रासायनिक अभिक्रिया से प्राप्त नए पदार्थ के गुण मूल पदार्थ से बिल्कुल भिन्न होते हैं
  • Chemical Change रासायनिक परिवर्तन स्थाई होता है |
  • अनुत्क्रमणीय प्रकृति का होता है |
  • उदाहरण
  1. दूध का दही में बदलना
  2. लोहे पर जंग लगना
  3. लकड़ी का जलना
See also  NCERT 10th साइंस चेप्टर वाइज नोट्स हिंदी में | NCERT 10th Science Chapter wise Notes in Hindi

भौतिक व रासायनिक परिवर्तन में अंतर

भौतिक परिवर्तन रासायनिक परिवर्तन
1. यह परिवर्तन अस्थाई होता है |1. यह परिवर्तन स्थाई होता है |
2. यह परिवर्तन उत्क्रमणीय प्रकृति का होता है |2. यह परिवर्तन अनुत्क्रमणीय प्रकृति का होता है |
3. इसमें पदार्थ के रासायनिक गुण व रासायनिक संगठन में कोई परिवर्तन नहीं होता है |3. इसमें पदार्थ के रासायनिक गुण व रासायनिक संगठन में परिवर्तन होता है |
4. इसमें पदार्थ के भौतिक गुण में परिवर्तन होता है जैसे ताप, दाब, अवस्था, रंग आदि में4. रासायनिक अभिक्रिया से प्राप्त नए पदार्थ के गुण मूल पदार्थ से बिल्कुल भिन्न होते हैं

उपरोक्त पोस्ट में भौतिक व रसायनिक परिवर्तन | Physical and Chemical Changes के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है जिसे पढ़कर आपका एग्जाम में बेड़ा पार है |

Important Link

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top