11 April 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

11 April 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

11 अप्रैल 2023 राजस्थान का करंट अफेयर्स

नमस्कार प्रिय पाठकों ! हम आपके लिए लेकर आये है – 11 April 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi. Bigtest.in आपको प्रोवाइड करवाता है Daily Rajasthan Current Affairs, जो कि हर दिन का अपडेटेड रहता है । हम तारीख से तारीख पर काम करते हैं अगर आपको हम 11 अप्रैल 2023 का करंट अफेयर दे रहे हैं तो हम आपसे उससे पहले दिन को होने वाले समसामयिक घटनाओं का विवरण ऑथेंटिक सोर्स से प्रोवाइड करवाते हैं । यह पोस्ट आपको राजस्थान में होने वाले कंपटीशन एग्जाम में सफलता पाने के लिए सहायता प्रदान करेगी।

इस पोस्ट में 11 April 2023 की राजस्थान समसामयिकी का विस्तृत विवरण दिया हुआ है, और इसके साथ Rajasthan Current Affairs Quiz भी दी हुई ही है । अगर आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, और आप Continue हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए Bigtest.in पर भी visit कर सकते हैं ।

10 April 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

राजस्थान समसामयिकी 11 अप्रैल 2023

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित

  • राजस्थान सरकार ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल को प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
  • इससे पहले में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश घोषित था।
  • महात्मा फुले ने समाज में छुआछूत खत्म करने और उसे अधिक सशक्त बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाई थी।
  • इससे पहले सरकार ने 28 जनवरी 2023 को भगवान देवनारायण जी 1111वीं जयंती पर वैकल्पिक अवकाश को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था।
See also  Rajasthan Gk Important Question In Hindi

राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2022-23 राज्य की स्वयं की भागीदारी तापीय विद्युत 

  • राजस्थान में 2022-23 में ताप शक्ति से उत्पादित अधिष्ठापित विद्युत क्षमताराज्य की स्वयं की भागीदारी तापीय विद्युत 7830 मेगा वाट है।
  • राजस्थान में ऊर्जा का प्रमुख स्रोत तापीय शक्ति (कोयला, गैस, नेप्या, तेल, तरल ईंधन आदि) है।
  • राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार राज्य में अधिष्ठापित क्षमता 23487 मेगावाट हो गई है।
  • केंद्रीय परियोजनाओं से राज्य को आवंटित तापीय विद्युत – 1916 मेगावाट है।

राज्य वित्त आयोग पष्ठम योजना वर्ष 2022-23

  • पन्द्रहवें वित्त आयोग की पंचायत अवधि वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक (5 वर्ष) है।
  •  षष्टम राज्य वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार राशि पंचायती राज संस्थाओं यथा जिला परिषद, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत में क्रमश: 5:20:75 के अनुपात में वर्ष 2011 की जनसंख्या एवं प्रस्तावित जिलेवार भारांक के आधार पर वितरित की जायेगी।
  • राज्य वित्त आयोग पष्ठम योजना में वर्ष 2022-23 के बजट अनुमान में 7113.00 करोड़ है।
  • राशि 2156.26 करोड़ पंचायतीराज संस्थाओं को हस्तान्तरित की जा चुकी है।
  • इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2022-23 में माह दिसम्बर, 2022 तक 2,368.28 करोड़, व्यय कर 61,930 कार्य पूर्ण करवाए गए हैं।
  • 12 अप्रैल, 2021 को राजस्थान के छठे राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह को बनाया गया।
  • राजस्थान के प्रथम राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष कष्ण कुमार गोयल थे।

11 April 2023 Rajasthan Current Afairs MCQ

Question 1- राजस्थान सरकार ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर प्रदेश भर में कब सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है?

28 जनवरी

5 अगस्त

7 अप्रैल

11 अप्रैल

Answer – 11 अप्रैल

See also  3 November 2022 Current Affairs in Hindi

Question 2 –  राजस्थान में छठे वित्त आयोग पंचायत अवधि वर्ष (2020-21 से 2024-25) तक है, आयोग के अध्यक्ष हैं

राम लुभाया

प्रधुमन सिंह

डॉ. ज्योति किरण

मधुकर गुप्ता

Answer – प्रधुमन सिंह

Question 3 – राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2022-23 के अनुसार राज्य की स्वयं की भागीदारी तापीय विद्युत क्षमता है?

7830 मेगा वाट

23487 मेगावाट

1916 मेगावाट

4446 मेगावाट

Answer – 7830 मेगा वाट

उपरोक्त पोस्ट में 11 April 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है । इसके अतिरिक्त कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है

Important Links

Rajasthan Daily Current Affairs

Rajasthan Latest Job Alert

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top