26 January 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

26 January 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

26 जनवरी 2023 राजस्थान का करंट अफेयर्स

नमस्कार प्रिय पाठकों ! हम आपके लिए लेकर आये है – 26 January 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi.

Bigtest.in आपको प्रोवाइड करवाता है Daily Rajasthan Current Affairs, जो कि हर दिन का अपडेटेड रहता है | हम तारीख से तारीख पर काम करते हैं अगर आपको हम 26 जनवरी 2023 का करंट अफेयर दे रहे हैं तो हम आपसे उससे पहले दिन को होने वाले समसामयिक घटनाओं का विवरण ऑथेंटिक सोर्स से प्रोवाइड करवाते हैं | यह पोस्ट आपको राजस्थान में होने वाले कंपटीशन एग्जाम में सफलता पाने के लिए सहायता प्रदान करेगी  |

इस पोस्ट में 26 January 2023 की राजस्थान समसामयिकी का विस्तृत विवरण दिया हुआ है, और इसके साथ Rajasthan Current Affairs Quiz भी दी हुई ही है | अगर आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें, और आप Continue हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए Bigtest.in पर भी visit कर सकते हैं |

See also  5 August 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

26 जनवरी 2023राजस्थान समसामयिकी

राजस्थान को मिले – 4 “पद्मश्री पुरस्कार

  • पद्मश्री अवार्ड के लिए राजस्थान से चार व्यक्तियों को चुना गया है ।
  1. झुंझुनू के उद्योगपति राकेश झुन्झुनवाला को मरणोपरांत यह सम्मान मिला ।
  2. जयपुर के ग़ज़ल गायक उस्ताद अहमद हुसैन व मोहम्मद हुसैन (जोड़ी)को 
  3. जयपुर के समाज सेवा में लक्ष्मण सिंह को
  4. डूंगरपुर के समाज सेवा में मूलचंद लोढ़ा को 

राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर द्वारा 2022 – 23 “अमृत सम्मानकी घोषणा

  • राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के स्थापना दिवस समारोह 28 जनवरी 2023 को अमृत सम्मानपुरस्कार दिया जाएगा।
  • राजस्थान के 75 वर्ष से अधिक उम्र के 8 साहित्यकर्मियों को अमृत सम्मानपुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

अमृत सम्मान से सम्मानित 8 साहित्यकार

  • जयपुर की डॉक्टर सुलोचना रांगेय राघव, श्रीमती पुष्पा शरद देवड़ा एवं डॉ कल्याण प्रसाद वर्मा।
  • झालावाड़ के श्री ग्यारसीलाल सेन ।
  •  बीकानेर के श्री लक्ष्मीनारायण रंगा, श्री सरल विशारद।
  • चूरू के श्री शिवकुमार शर्मा मधुप ।
  • बांसवाड़ा की श्रीमती भारती भावसार।

अमृत सम्मान किसे दिया जाता है

  • राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर द्वारा अमृत सम्मान हिंदी भाषा,साहित्य,संस्कृति, शिक्षा, साक्षरता, पत्रकारिता आदि की सेवा करने वाले 75 वर्ष से अधिक उम्र के साहित्यकार जिनको इससे पहले अकादमी का कोई भी सम्मान या पुरस्कार प्राप्त नहीं हुआ है दिया जाता है 
  • इसमें पुरस्कार राशि के रूप में ₹31000 दिए जाते हैं।
  • राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के अध्यक्ष डॉ दुलाराम सहारण है।

13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय 29 अधिकारियों कर्मचारियों का सम्मान

  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने प्रदेश में निर्वाचन संबंधी कार्यों में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए 29 राजकीय अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान किया।
  • 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पांच जिला कलेक्टरों को भी सम्मानित किया गया।
  • इनमें कलेक्टर पीयूष समारिया (नागौर), रुक्मणी रियार सियाग (हनुमानगढ़), अरविंद कुमार पोसवाल (चित्तौड़गढ़), अनिल अग्रवाल (धौलपुर) और अंशदीप (अजमेर) से है।
  • 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम मतदान जैसा कुछ नहीं मतदान जरूर करेंगे हमहैं।
  • राजस्थान में निर्वाचन साक्षरता क्लबों की संख्या 71000 हो गई है ।
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में 12 लाख से अधिक नए मतदाता जोड़े गए हैं।
  • मतदाताओं के नए पंजीकरण ऑनलाइन प्रक्रिया करने में राजस्थान देश में प्रथम है।
See also  20 July 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi

राजस्थान में वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए वर्ष 2023-24 का 298.57 करोड़ बजट जारी

  • राजस्थान में वनों तथा वन्य जीवों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने वर्ष 2023-24 के लिए 298.57 करोड़ रुपए खर्च करने का निर्णय लिया है।
  • अनुमोदित बजट के अनुसार , कैंपा फंड के नियमों के वन तथा वन्य जीव प्रबंधन एवं उनसे संबंधित आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा ।
  • कम्पन्सेटरी अफोरेस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथॉरिटी ( कैंपा फंड)
  • कैंपा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिखा मेहरा है।

गणतंत्र दिवस परेड में आकाश मिसाइल सिस्टम प्रदर्शित करेगी राजस्थान की लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा

  • गणतंत्र दिवस पर खाटूश्यामजी, सीकर निवासी लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परेड में अकाश मिसाइल सिस्टम प्रदर्शित करेगी ।
  • दिल्ली के गणतंत्र दिवस समारोह की परेड में शामिल होने वाली चेतना शर्मा राजस्थान की एकमात्र महिला सैन्य अधिकारी हैं ।

राजस्व अधिकारी ऐप से विशेष गिरदावरी

  • राजस्थान में रबी फसल पर गिरे पाला, शीतलहर से हुए नुकसान के लिए विशेष गिरदावरी ऑनलाइन राजस्व अधिकारी ऐपसे होगी।
  • गिरदावरी रिपोर्ट पर ही तय होगा मुहावजा राशि में फसल बीमा क्लेम ।

26 January 2023 Rajasthan Current Afairs Quiz

Question 1. दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय परेड में अकाश मिसाइल सिस्टम प्रदर्शित करने वाली लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा का संबंध कौनसे जिले से है?

  1. जयपुर 
  2. सीकर
  3. चुरू
  4. सिरोही 

Question 2. राजस्थान में वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के लिए वर्ष 2023-24 का कितने करोड़ का बजट जारी किया है?

  1. 298.57
  2. 199
  3. 99.48
  4. 208.33

Question 3. हाल ही में पद्मश्री अवार्ड के लिए राजस्थान से कितने व्यक्तियों को चुना गया है ?

  1. 5
  2. 7
  3. 11
  4. 4
See also  राजस्थान की जलवायु एंव मृदा ऑनलाइन टेस्ट हिंदी में | Rajasthan climate and soil Online Test in hindi

Question 4. झुंझुनू के उद्योगपति राकेश झुन्झुनवाला को (मरणोपरांत) कौनसे अवार्ड से सम्मानित किया गया ?

  1. पद्मभूषण 
  2. पद्मविभूषण 
  3. पद्मश्री
  4. उपरोक्त सभी 

Question 5. किस जिले की जिला कलेक्टर रुक्मणी रियार सियाग को 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सम्मानित किया गया ?

  1. हनुमानगढ
  2. धौलपुर 
  3. चित्तौड़गढ़
  4. अजमेर

Question 6. 13 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कितने जिला कलेक्टरों को सम्मानित किया गया ?

  1. 3
  2. 6
  3. 5
  4. 4

Question 7. कितने वर्ष से अधिक उम्र के राजस्थान के 8 साहित्यकर्मियों को अमृत सम्मानपुरस्कार देने की घोषणा की गई है ?

  1. 70
  2. 75
  3. 74
  4. 71

Answer – 1. (b), 2. (a), 3. (d), 4. (c), 5. (a), 6. (c), 7. (b)

उपरोक्त पोस्ट में 26 January 2023 Rajasthan Current Affairs in Hindi के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है

Important Links

Rajasthan Daily Current Affairs

Rajasthan Latest Job Alert

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top