परमाणु त्रिज्या का आवर्त व वर्ग पर प्रभाव | Effect of atomic radius on period and class

Effect of atomic radius on period and class

इस पोस्ट में विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक परमाणु त्रिज्या का आवर्त व वर्ग पर प्रभाव | Effect of atomic radius on period and classके बारे में जानकारी दी गयी है | आवर्त सारणी में परमाणु त्रिज्या का आवर्त पर प्रभाव आवर्त सारणी में परमाणु त्रिज्या का वर्ग पर प्रभाव कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है | यह टॉपिक कक्षा 10th के साइंस के Chapter – 5तत्वों का आवर्त वर्गीकरणसे लिया गया है |

आवर्त सारणी में परमाणु त्रिज्या का आवर्त व वर्ग पर प्रभाव

  • आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर बाहृयतम कोश वही रहता है | लेकिन नाभिक में प्रोटॉन की संख्या में वृद्धि होने से प्रभावी नाभिकीय आवेश में वृद्धि होती है | तथा परमाणु त्रिज्या कम हो जाती है |
  • वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर कोशों की संख्या बढ़ती है | जिस कारण आंतरिक कोशों के इलेक्ट्रॉन बाहृयतम कोशो के इलेक्ट्रॉनों को नाभिकीय आकर्षण बल से परीरक्षित कर देते हैं | तथा परमाणु त्रिज्या बढ़ जाती है |

आवर्त सारणी में परमाणु त्रिज्या का आवर्त पर प्रभाव

Period (आवर्त) में बाएं से दाएं जाने पर बाहृयतम कोश वही रहता है | लेकिन नाभिक में प्रोटॉन की संख्या में वृद्धि होने से प्रभावी नाभिकीय आवेश में वृद्धि होती है | जिससे नाभिक का बाहृयतम इलेक्ट्रॉन पर आवेश या आकर्षण बढ़ जाता है | जिसके फलस्वरूप परमाणु के आकार में कमी आ जाती है | अर्थात परमाणु त्रिज्या कम हो जाती है |

See also  परिरक्षण प्रभाव | Shielding Effect

आवर्त सारणी में परमाणु त्रिज्या का वर्ग पर प्रभाव

वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर कोशों की संख्या बढ़ती है | जिस कारण आंतरिक कोशों के इलेक्ट्रॉन बाहृयतम कोशो के इलेक्ट्रॉनों को नाभिकीय आकर्षण बल से परीरक्षित कर देते हैं | जिससे बाहृयतम इलेक्ट्रॉन पर नाभिकीय आकर्षण बल कम होता है | इस प्रकार कोशों की संख्या परिरक्षण प्रभाव के परिणाम स्वरूप वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर परमाण्विक त्रिज्या बढ़ जाती है |

NOTE – उत्कृष्ट गैसों के लिए इनकी एकल परमाणु की दिशा में इनकी आबंधित परमाणु त्रिज्या का मान बहुत ज्यादा होता है | इस कारण इनके लिए परमाणु त्रिज्या शब्द का प्रयोग न करके इसके स्थान पर वान्डर वाल्स त्रिज्या का प्रयोग किया जाता है |

FAQs

Question 1. आवर्त सारणी में वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर कोशों की संख्या में क्या प्रभाव पड़ता है ?

Answer – कोशों की संख्या बढ़ती है |

Question 2. आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर परमाणु त्रिज्या पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

Answer – परमाणु त्रिज्या कम जाती है |

Question 3. उत्कृष्ट गैसों के लिए परमाणु त्रिज्या के स्थान पर किसका प्रयोग किया जाता है ?

Answer – वान्डर वाल्स त्रिज्या का

Question 4. वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु त्रिज्या पर क्या प्रभाव पड़ता है ?

Answer – परमाणु त्रिज्या बढ़ जाती है |

उपरोक्त पोस्ट में परमाणु त्रिज्या का आवर्त व वर्ग पर प्रभाव | Effect of atomic radius on period and class के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी अध्यायों का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है | कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

See also  पादपों में समन्वय | Coordination in Plants

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top