रूधिर में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का विनिमय | Exchange of Oxygen And Carbon-dioxide in the Blood

Exchange of Oxygen And Carbon-dioxide in the Blood

रूधिर में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का विनिमय | Exchange of Oxygen And Carbon-dioxide in the Blood

नमस्कार दोस्तों ! आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आये है, विज्ञान का महत्वपूर्ण टॉपिक रूधिर में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का विनिमय | Exchange of Oxygen And Carbon-dioxide in the Blood के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी है |

  • शुद्व व अशुद्व रूधिर का विनिमय एंव परिवहन
  • एकल परिसंचरण व दोहरा परिसंचरण आदि कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है |
  • यह टॉपिक कक्षा 10 वी साइंस की Book का Chapter Number 6 “जैव प्रक्रमसे लिया गया है |

शुद्व व अशुद्व रूधिर का विनिमय एंव परिवहन (Exchange and Transport of Pure And Impure Blood)

  • हृदय का दांया और बायां भाग ऑक्सीजनित (ऑक्सीजन युक्त) तथा विऑक्सीजनित (कार्बन डाइऑक्साइड युक्त) रूधिर को मिलने से रोकने में लाभदायक होता है |
  • इस तरह का बंटवारा शरीर को उच्च दक्षता पूर्ण ऑक्सीजन की पूर्ति कराता है |
  • पक्षियों और स्तनधारी जैसे जंतुओं को उच्च ऊर्जा की आवश्यकता होती है, क्योंकि इन्हें अपने शरीर का तापक्रम बनाए रखने के लिए निरंतर ऊर्जा की आवश्यकता होती है |
  • शरीर का तापक्रम पर्यावरण के तापक्रम पर निर्भर करता है |
  • जलचर, स्थलचर या सरीसृप जैसे जंतुओं में 3 कोष्ठीय हृदय होता है, और यह जंतु ऑक्सीजनित ऑक्सीजन युक्त तथा विऑक्सीजनित कार्बन डाइऑक्साइड युक्त रुधिर धारा को कुछ सीमा तक मिलना भी सहन कर सकते हैं |
See also  Diseases caused by Virus Tricks

रुधिर में ऑक्सीजन व कार्बन डाइऑक्सइड के विनिमय तथा परिवहन का आरेख

रूधिर में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का विनिमय
रूधिर में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का विनिमय

एकल परिसंचरण (Single Circulation)

मछली के ह्रदय में केवल दो ही कोष्ठ होते हैं, जहां से रुधिर क्लोम में भेजा जाता है, जहां यह ऑक्सीजनित होता है | और सीधा शरीर में भेज दिया जाता है | इस तरह मछलियों के शरीर में एक चक्कर में केवल एक ही बार रुधिर हृदय में जाता है, इसे एकल परिसंचरण कहते हैं |

दोहरा परिसंचरण (Double Circulation)

अन्य कशेरुकी में प्रत्येक चक्र में यह रुधिर दो बार ह्रदय में जाता है, इसे दोहरा परिसंचरण कहते हैं |

Important Question

Question 1. शुद्व व अशुद्व रूधिर को मिलने से रोकने में क्या लाभदायक होता है ?

Answer – हृदय का दांया और बायां भाग

Question 2. एकल परिसंचरण किसे कहते है ?

Answer – मछलियों के शरीर में एक चक्कर में केवल एक ही बार रुधिर हृदय में जाता है, इसे एकल परिसंचरण कहते हैं |

Question 3. दोहरा परिसंचरण किसे कहते है ?

Answer – अन्य कशेरुकी में प्रत्येक चक्र में यह रुधिर दो बार ह्रदय में जाता है, इसे दोहरा परिसंचरण कहते हैं |

उपरोक्त पोस्ट में रूधिर में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का विनिमय | Exchange of Oxygen And Carbon-dioxide in the Blood के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी अध्यायों का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है | कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

See also  अंत स्त्रावी ग्रंथिया Endocrine glands

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top