धातुओं व अधातुओं की परस्पर अभिक्रिया | Interactions of Metals and Non-Metals

Interactions of Metals and Non-Metals

इस पोस्ट में विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक धातुओं व अधातुओं की परस्पर अभिक्रिया | Interactions of Metals and Non-Metals के बारे में जानकारी दी गयी है | धातु, धातुओं के रासायनिक गुणधर्म, ऑक्सीकरण संख्या, आयनिक यौगिकों का निर्माण व आयनिक यौगिकों के गुण आदि कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है | यह टॉपिक कक्षा 10 वी साइंस का chapter – 3धातु और अधातुसे लिया गया है |

ऑक्सीकरण संख्या (Oxidation Number)

Defination of oxidation number – किसी योगिक या अणु में किसी परमाणु पर उपस्थित आवेश की मात्रा को ऑक्सीकरण संख्या कहते हैं |

क्षार धातुओं की ऑक्सीकरण संख्या

H, Li, Na, K, Rb, Cs, Fr –   +1

क्षार मृदा धातुओं की ऑक्सीकरण संख्या

Be, Mg, Ca, Sr, Ba, Ru –   +2

हैलोजन की ऑक्सीकरण संख्या

F, Cl, Br, I, At –   -1

आयनिक यौगिकों का निर्माण

योगिक NaCl का निर्माण

Na    Cl

+1    -1

NaCl

  • NaCl के निर्माण में Na परमाणु एक इलेक्ट्रॉन त्याग कर Na+ का निर्माण करता है |
  • त्यागा गया परमाणु Cl ग्रहण करके Cl बनाता है |
  • Na+ Cl आयन मिलकर NaCl का निर्माण करता है |

योगिक MgCl2 का निर्माण

Mg    Cl

+2    -1

MgCl2

  • MgCl2 के निर्माण में Mg परमाणु दो इलेक्ट्रॉन त्याग कर Mg+ का निर्माण करता है |
  • त्यागे गए दो परमाणु Cl ग्रहण करके 2Clबनाता है |
  • Mg+22Cl- आयन मिलकर MgCl2 का निर्माण करता है |
See also  नियंत्रण एवं समन्वय का अर्थ | Meaning of Control and Coordination

योगिक AlCl3 का निर्माण

Al      Cl

+3     -1

AlCl3

  • AlCl3 के निर्माण में Al परमाणु तीन इलेक्ट्रॉन त्याग कर Al+3 का निर्माण करता है |
  • त्यागे गए तीन इलेक्ट्रॉन Cl ग्रहण करके 3Cl- बनाता है |
  • Al+3 3Cl- आयन मिलकर AlCl3 का निर्माण करते हैं |

योगिक Al(OH)3 का निर्माण

Al      OH

+3     -1

Al(OH)3

  • Al(OH)3 के निर्माण में Al परमाणु तीन इलेक्ट्रॉन त्याग कर Al+3 का निर्माण करता है |
  • त्यागे गए तीन इलेक्ट्रॉन OH ग्रहण करके 3OHबनाता है |
  • Al+3 3OHआयन मिलकर Al(OH)3 का निर्माण करते हैं |

योगिक KOH का निर्माण

K     OH

+1    -1

KOH

  • KOH के निर्माण में K परमाणु एक इलेक्ट्रॉन त्याग कर K+ का निर्माण करता है |
  • त्यागे गए इलेक्ट्रॉन को OH ग्रहण करके OHबनाता है |
  • K+ OHआयन मिलकर KOH का निर्माण करते हैं |

आयनिक यौगिकों के गुण

1. भौतिक प्रकृति

  • धन एवं ऋण आयनो के बीच मजबूत आकर्षण बल के कारण आयनिक यौगिक ठोस एवं थोड़े कठोर होते हैं |
  • यह योगिक सामान्यतः भंगुर प्रकृति के होते हैं |
  • तथा दाब डालने पर टुकड़ों में टूट जाते हैं |

2. गलनांक एवं क्वथनांक

  • आयनिक यौगिकों का गलनांक एवं क्वथनांक बहुत अधिक होता है |
  • क्योंकि मजबूत अंतर आयनिक आकर्षण को तोड़ने के लिए ऊर्जा की पर्याप्त मात्रा में आवश्यकता होती है |

3. घुलनशीलता

  • वैधुत संयोजक योगिक सामान्यतः जल में घुलनशील होते है |
  • तथा केरोसिन, पेट्रोल आदि जैसे विलायकों में अविलेय होते है |

4. विद्युत चालकता

  • किसी विलयन से विद्युत के चालन के लिए आवेशित कणों की गतिशीलता आवश्यक होती है |
  • आयनिक यौगिकों के जलीय विलयन में आयन उपस्थित होते हैं |
  • जब विलयन में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है तो यह आयन विपरीत इलेक्ट्रोड की ओर गमन करने लगते है |
  • ठोस अवस्था में आयनिक यौगिक विद्युत का चालन नहीं करते हैं |
  • क्योंकि ठोस अवस्था दृढ संरचना के कारण आयनो की गति संभव नहीं होती है |
  • लेकिन आयनिक यौगिक गलित अवस्था में विद्युत का चालन करते है |
  • क्योंकि गलित अवस्था में विपरीत आवेश वाले आयनो के मध्य स्थिर वैद्युत आकर्षण बल उष्मा के कारण कमजोर पड़ जाता है |
  • इसलिए आयन स्वतंत्र रूप से गमन करते हैं एवं विद्युत का चालन करते हैं |
See also  सजीव और निर्जीव की परिभाषा व अंतर | Definition and Difference of Animate and Inanimate

उपरोक्त पोस्ट में धातुओं व अधातुओं की परस्पर अभिक्रिया | Interactions of Metals and Non-Metals के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी अध्यायों का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

FAQs

Question 1. ऑक्सीकरण संख्या किसे कहते है ?

Answer – किसी योगिक या अणु में किसी परमाणु पर उपस्थित आवेश की मात्रा को ऑक्सीकरण संख्या कहते हैं |

Question 2. क्षार धातुओं की ऑक्सीकरण संख्या कितनी होती है ?

Answer – +1

Question 3. क्षार मृदा धातुओं की ऑक्सीकरण संख्या कितनी होती है ?

Answer – +2

Question 4. हैलोजन की ऑक्सीकरण संख्या कितनी होती है ?

Answer –   –1

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top