धातु अधातु एवं उपधातु | Metals Non metals And Metalloids

Metals Non metals And Metalloids

इस पोस्ट में विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक धातु अधातु एवं उपधातु | Metals Non metals And Metalloids के बारे में जानकारी दी गयी है | धातु, अधातु, उपधातु, धातु एवं अधातु में अंतर, सेतु तत्व, प्रतिनिधि तत्व प्रारूप तत्व कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है | यह टॉपिक कक्षा 10th के साइंस के Chapter – 5तत्वों का आवर्त वर्गीकरणसे लिया गया है |

धातु (Metals)

  • वह तत्व जो आसानी से इलेक्ट्रॉन त्याग कर धनायन बनाते हैं, धातु कहलाते हैं |
  • धातुएं ठोस, तन्य व आघातवर्धनीयता होती है |
  • धातुएं आवर्त सारणी में बायीं तरफ s, p, d, f चारों ब्लॉकों में रखी गई है |

अधातु (Non – Metals)

  • वे तत्व जो इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके ऋण आयन बनाते हैं, अधातु कहलाते हैं |
  • इन्हें आवर्त सारणी में p – ब्लॉक में दायीं तरफ रखा गया है |

धातु एवं अधातु में अंतर

धातुअधातु
1. धातुएं सामान्यतः ठोस होती है | इसके अतिरिक्त गैलियम सीजीयम और मरकरी द्रव अवस्था में पाई जाने वाली धातु है |1. अधातु सामान्यतः ठोस गैस अवस्था में होती है | ब्रोमीन द्रव अवस्था में पाई जाती है |
2. इनके गलनांक सामान्यतः उच्च होते हैं | लेकिन गैलियम व सीजीयम का गलनांक कम होता है |2. इसका गलनाक व क्वथनांक सामान्यतः कम होता है |लेकिन बोरोन कार्बन व नाइट्रोजन का गलनाक उच्च होता है |
3. आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर धात्विक लक्षण में कमी आती है |3. आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर अधात्विक लक्षणों में वृद्धि होती है |
4. वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर धात्विक लक्षण में वृद्धि होती है |4. ऊपर से नीचे जाने पर अधात्विक लक्षणों में कमी होती है |
5. यह इलेक्ट्रॉन त्याग कर धनायन बनाते हैं |5. यह इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके ऋणाआयन बनाते हैं |
See also  पादपों में उत्सर्जन | Excretion in Plants

उपधातु (Metalloids)

  • वे तत्व जो धातु और अधातु दोनों के गुण या व्यवहार को दर्शाते हैं, उपधातु कहलाती है |
  • आवर्त सारणी में कुल उपधातुओं की संख्या – 7

B      Si   Ge   As   Sb  Te   Po

बोले शिव  जी  आज  सब  टी   पो (Trick)

  • आवर्त सारणी में कुल गैसीय तत्व – He, Ne, Ar, Kr, Xe, Rn, Fr, Cl2, O2, N2, H2
  • ब्रोमीन एकमात्र द्रव अधातु है |
  • गैलियम (Ga), मर्करी (Hg), Cs, Fr द्रव धातु है |
  • यूरेनियम के बाद आने वाले सभी तत्व परा यूरेनियम तत्व कहलाते हैं |

प्रतिनिधि तत्व (Representative Elements)

P – ब्लॉक के सभी तत्व शिवाय शून्य गैस के प्रतिनिधि तत्व कहलाते हैं |

इसे REसे व्यक्त करते है |

Example – सोडियम (Na), क्लोरीन (Cl), एल्युमीनियम (Al)

प्रारूपी तत्व (Typical Element)

दूसरे व तीसरे आवर्त के सभी तत्व शिवाय शून्य गैस के प्रारूप तत्व कहलाते हैं |

New – तीसरे आवर्त के तत्व शिवाय शून्य गैस के

इसे TEसे व्यक्त करते है |

सेतु तत्व (Brize Element)

तीसरे आवर्त के तत्व शिवाय शून्य गैस के सेतु तत्व कहलाते हैं |

इसे BEसे व्यक्त करते है |

FAQs

Question 1. सेतु तत्व किसे कहते हैं ?

Answer – तीसरे आवर्त के तत्व शिवाय शून्य गैस के सेतु तत्व कहलाते हैं |

Question 2. प्रारूप तत्व किसे कहते हैं ?

Answer – दूसरे व तीसरे आवर्त के सभी तत्व शिवाय शून्य गैस के प्रारूप तत्व कहलाते हैं |

Question 3. प्रतिनिधि तत्व किसे कहते हैं ?

Answer – P – ब्लॉक के सभी तत्व शिवाय शून्य गैस के प्रतिनिधि तत्व कहलाते हैं |

Question 4. परा यूरेनियम तत्व किसे कहते हैं ?

Answer – यूरेनियम के बाद आने वाले सभी तत्व परा यूरेनियम तत्व कहलाते हैं |

See also  क्रियात्मक समूह का IUPAC नामकरण | IUPAC Nomenclature of Functional Group

Question 5. कोनसी अधातु द्रव अवस्था में पाई जाती है ?

Answer – ब्रोमीन

Question 6. उपधातु किसे कहते हैं ?

Answer – वे तत्व जो धातु और अधातु दोनों के गुण या व्यवहार को दर्शाते हैं, उपधातु कहलाती है |

Question 7. धातु किसे कहते हैं ?

Answer – वह तत्व जो आसानी से इलेक्ट्रॉन त्याग कर धनायन बनाते हैं, धातु कहलाते हैं |

Question 8. अधातु किसे कहते हैं ?

Answer – वे तत्व जो इलेक्ट्रॉन ग्रहण करके ऋण आयन बनाते हैं, अधातु कहलाते हैं |

उपरोक्त पोस्ट में धातु अधातु एवं उपधातु | Metals Non metals And Metalloidsके बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी अध्यायों का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है | कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top