न्यूलैंड्स का अष्टक नियम | Newlands Law of Octet

Newlands Law of Octet

इस पोस्ट में विज्ञान के महत्वपूर्ण टॉपिक न्यूलैंड्स का अष्टक नियम | Newlands Law of Octet के बारे में जानकारी दी गयी है | न्यूलैंड्स का अष्टक नियम कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाला महत्वपूर्ण टॉपिक है | यह टॉपिक कक्षा 10th के साइंस के chapter – 5तत्वों का आवर्त वर्गीकरणसे लिया गया है |

न्यूलैंड्स का अष्टक नियम

न्यूलैंड्स नामक वैज्ञानिक में 1866 में वर्गीकरण हेतु अष्टक नियम का प्रतिपादन किया | इस नियम के अनुसार जिस तरह संगीत में आठवां सुर पहले सुर के समान होता है | उसी तरह तत्वों का वर्गीकरण इस प्रकार किया गया कि आठवां तत्व पहले तत्वों से समानता रखता था |

इस सिद्धांत के आधार पर अभी तक ज्ञात तो को वर्गीकृत नहीं किया जा सका | न्यूलैंड्स ने तत्वों को परमाणु भार के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित किया और पाया कि किसी भी तत्वों के गुण अपने से आगे आने वाले आठवें तत्वों से उसी प्रकार समान है, जिस प्रकार संगीत के स्वर होते हैं |

संगीत के स्वर

सा रे गा मा पा धा नि सा

उस समय तक अक्रिय गैसों (Noble gas) की खोज नहीं हुई थी |

हिलियम(He), नियॉन(Ne), आर्गन(Ar), क्रिप्टोन(Kr), जिनोन(Xe), रेडोंन(Rn)

परमाणु भार (द्रव्यमान) को वर्गीकरण का आधार बनाया गया था।

न्यूलैंड्स के अष्टक नियम की सीमाएँ

  • एक निश्चित अंतराल के बाद तत्वों के गुणों की पुनरावृत्ति को पहली बार मान्यता प्राप्त की गई थी |
  • परमाणु भार को वर्गीकरण का आधार बनाया गया था |
  • न्यूलैंड्स के अनुसार प्रकृति में केवल 56 तत्व विद्यमान हैं |
  • न्यूलैंड्स का अष्टक का सिद्धांत केवल कैल्सियम (Ca) तक ही लागू होता था, क्योंकि Ca के बाद प्रत्येक आठवें तत्व के गुणधर्म पहले तत्व के गुणधर्म से नहीं मिलता है |
  • न्यूलैंड्स का अष्टक सिद्धांत केवल हल्के तत्वों के लिए ठीक से लागू हो पाया है |
See also  मानव में उत्सर्जन तंत्र | Excretion System in Humans

FAQs

Question 1. न्यूलैंड का अष्टक नियम किसने दिया था ?

Answer – न्यूलैंड्स नामक वैज्ञानिक ने

Question 2. संगीत के स्वर कितने होते हैं ?

Answer – 8

Question 3. संगीत के स्वर कौनसे होते हैं ?

Answer – सा रे गा मा पा धा नि सा

Question 4. न्यूलैंड का अष्टक नियम कब दिया गया था ?

Answer – 1866 में

Question 5. न्यूलैंड का अष्टक नियम किससे समानता रखता है ?

Answer – संगीत के स्वर से

Question 6. न्यूलैंड्स के अनुसार कौन से तत्व आपस में समानता का रखते हैं ?

Answer – आठवाँ तत्व पहले तत्व से

उपरोक्त पोस्ट में न्यूलैंड्स का अष्टक नियम | Newlands Law of Octet के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी अध्यायों का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है | कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

 

 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top