अमीबा में पोषण | Nutrition in Amoeba

Nutrition in Amoeba

नमस्कार दोस्तों ! आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आये है विज्ञान का महत्वपूर्ण टॉपिक अमीबा में पोषण | Nutrition in Amoeba.

Nutrition in Amoeba (अमीबा में पोषण) के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी है | एककोशिकीय जीव (Unicellular Organism), जीव अपना पोषण कैसे करते है (How Do Organisms Feed Themselves) , अमीबा में पोषण (Nutrition in Amoeba), अमीबा में पोषण की प्रक्रिया का चित्र (Diagram of the Process of Nutrition in Amoeba) व पैरामीशियम में पोषण (Nutrition in Paramecium) आदि कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है | यह टॉपिक कक्षा 10 वी साइंस की Bookका Chapter Number 6जैव प्रक्रमसे लिया गया है |

एककोशिकीय जीव (Unicellular Organism)

एक ही कोशिका से बने जीवों को एक कोशिकीय जीव कहते है | जैसे अमीबा, पैरामीशियम

NOTE –

  1. सबसे बड़ा एक कोशिकीय जीव कौलेर्पा टैक्सिफोलियानाम का एक शैवाल है | जो समुद्र में पाया जाता है (6 से 12 इंच लंबा है)
  2. सबसे छोटा एक कोशिकीय जीव किकिकि हना नाम का एक उड़न कीड़ा है | (लंबाई 0.16 मिलीमिटर )

जीव अपना पोषण कैसे करते है (How Do Organisms Feed Themselves)

  • जीव अपना पोषण , भोजन और उसके अंतर्ग्रहण की विभिन्न विधियों से करते हैं |
  • अतः विभिन्न जीवो में पाचन तंत्र भी भिन्नभिन्न होते हैं |
  • एककोशिकीय जीवो में भोजन संपूर्ण सतह से लिया जा सकता है |
  • लेकिन जीव की जटिलता बढ़ने के साथसाथ विभिन्न कार्य करने वाले अंग विशिष्ट हो जाते हैं |
See also  हाइड्रोकार्बन का IUPAC नामकरण | IUPAC Nomenclature of Hydrocarbons

अमीबा में पोषण (Nutrition in Amoeba)

  • अमीबा कोशिकीय सतह से अंगुली जैसी अस्थाई प्रवर्ध की मदद से भोजन ग्रहण करता है |
  • यह प्रवर्ध भोजन के कणों को घेर लेते हैं , तथा संगलित होकर खाद्य रिक्तिका बनाते हैं |
  • खाद्य रिक्तिका के अंदर जटिल पदार्थों का विघटन सरल पदार्थों में किया जाता है |
  • और वह कोशिका द्रव्य में विसरित हो जाते हैं |
  • बचा हुआ अपच पदार्थ कोशिका की सतह की और गति करता है |
  • तथा शरीर के बाहर निष्कासित कर दिया जाता है |

अमीबा में पोषण की प्रक्रिया का चित्र (Diagram of the Process of Nutrition in Amoeba)

Nutrition in Amoeba

पैरामीशियम में पोषण (Nutrition in Paramecium)

  • पैरामीशियम भी एक कोशिकीय जीव है |
  • इसकी कोशिका का एक निश्चित आकार होता है |
  • तथा भोजन एक विशिष्ट स्थान से ही ग्रहण किया जाता है |
  • भोजन इस स्थान तक पक्ष्याभ की गति द्वारा पहुंचता है , जो कोशिका की पूरी सतह को ढके हुए हैं |

FAQs

Question 1. एककोशिकीय जीव किसे कहते है ?

Answer – एक ही कोशिका से बने जीवों को एक कोशिकीय जीव कहते है |

Question 2. सबसे छोटा एक कोशिकीय जीव कौनसा है ?

Answer – “किकिकि हनानाम का एक उड़न कीड़ा है | (लंबाई 0.16 मिलीमिटर )

Question 3. एककोशिकीय जीवो के उदाहरण दीजिये ?

Answer – अमीबा, पैरामीशियम व बैक्टीरिया आदि

Question 4. सबसे बड़ा एक कोशिकीय जीव कौनसा है ?

Answer – “कौलेर्पा टैक्सिफोलियानाम का एक शैवाल है | जो समुद्र में पाया जाता है (6 से 12 इंच लंबा)

उपरोक्त पोस्ट में अमीबा में पोषण | Nutrition in Amoeba के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी अध्यायों का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है | कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

See also  विद्युत ऋणता | Electricity Indebtedness

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top