प्रकाश संश्लेषण | Photosynthesis

Photosynthesis

नमस्कार दोस्तों ! आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आये है विज्ञान का महत्वपूर्ण टॉपिक प्रकाश संश्लेषण | Photosynthesis.

Photosynthesis (प्रकाश संश्लेषण) के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी है | प्रकाश संश्लेषण की परिभाषा (Definition of Photosynthesis), प्रकाश संश्लेषण की अभिक्रिया (Reaction of Photosynthesis), प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक सामग्री व प्रकाश संश्लेषण के दौरान होने वाली घटनाएं आदि कक्षा 10 वी की परीक्षा में आने वाले महत्वपूर्ण टॉपिक है | यह टॉपिक कक्षा 10 वी साइंस की Book का Chapter Number 6 “जैव प्रक्रमसे लिया गया है |

प्रकाश संश्लेषण की परिभाषा (Definition of Photosynthesis) –

सूर्य के प्रकाश व क्लोरोफिल की उपस्थिति में पेड़ पौधों के द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड गैस व जल को कार्बोहाइड्रेट (ग्लूकोज) व ऑक्सीजन में परिवर्तित करने की प्रक्रिया प्रकाश संश्लेषण कहलाती हैं |

  • स्वपोषी जीव की कार्बन तथा ऊर्जा की आवश्यकताएं प्रकाश संश्लेषण द्वारा पूरी होती है |
  • प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में पेड़ पौधे कार्बन डाइऑक्साइड गैस से गुलकोज और ऑक्सीजन का निर्माण करता है |

प्रकाश संश्लेषण की अभिक्रिया (Reaction of Photosynthesis) –

6Co2 + 12H2O क्लोरोफिल, सूर्य का प्रकाश C6H12O6 + 6O2 + 6H2O

                                                                         (ग्लूकोज)

प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक सामग्री

  • सूर्य का प्रकाश
  • क्लोरोफिल , कार्बन डाइऑक्साइड स्थलीय पौधे इसे वायुमंडल से प्राप्त करते हैं |
  • जल स्थलीय पौधे जड़ों द्वारा मिट्टी से जल का अवशोषण करते हैं |
See also  अक्रिय गैस तत्व | Inert Gas Element

प्रकाश संश्लेषण के दौरान होने वाली घटनाएं

  • क्लोरोफिल द्वारा प्रकाश ऊर्जा को अवशोषित करना |
  • प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक रूप में रूपांतरित करना |
  • जल अणुओं का हाइड्रोजन तथा ऑक्सीजन में अपघटन |
  • कार्बनडाईऑक्साइड का कार्बोहाइड्रेट में अपचयन |

FAQs

Question 1. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया किसे कहते है ?

Answer – सूर्य के प्रकाश व क्लोरोफिल की उपस्थिति में पेड़ पौधों के द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड गैस व जल को कार्बोहाइड्रेट (ग्लूकोज) व ऑक्सीजन में परिवर्तित करने की प्रक्रिया प्रकाश संश्लेषण कहलाती हैं |

Question 2. जीव की कार्बन तथा ऊर्जा की आवश्यकताएं किस प्रक्रिया द्वारा सम्पन होती है ?

Answer – प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा

Question 3. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में कार्बनडाईऑक्साइड के अपघटन से किसका निर्माण होता है ?

Answer – कार्बोहाइड्रेट (ग्लूकोज) का

Question 4. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में किसकी आवश्यकता होती है ?

Answer – सूर्य का प्रकाश , क्लोरोफिल

Question 5. किस वैज्ञानिक को प्रकाश संश्लेषण पर कार्य करने लिए नोबेल पुरस्कार मिला ?

Answer – पारनस को।

Question 4. प्रकाश संश्लेषण का स्थिर यौगिक है ?

Answer – ग्लूकोस

 

उपरोक्त पोस्ट में प्रकाश संश्लेषण | Photosynthesis के बारे में विस्तृत जानकारी दी हुई है | इसके अतिरिक्त अगर आप विज्ञान के और भी अध्यायों का अध्यन करना चाहे तो आप हमारी वेबसाइट पर कर सकते है | कुछ महत्वपूर्ण लिंक निचे दिए है |

Other Topic Important Links

Science More Important Topics you can click here

Hindi More Important Topics you can read here

Rajasthan GK More Important Topics click here

Psychology More Important Topics you can read here

Follow us on Facebook

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

Scroll to Top